मेघवाल परिषद का स्थापना दिवस 24 को मनाने का लिया निर्णय

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद मेघवाल परिषद का स्थापना दिवस समारोह 24 जनवरी को धूमधाम से मनाने का निर्णय

तैयारी जोरों पर,प्रतिभाओं का होगा सम्मान राष्ट्रीय मेघवाल परिषद की जिला बैठक मनिहारा धाम बारां में आयोजित की गई!परिषद के जिलाध्यक्ष धनराज उमरचिया व महामन्त्री रामेश्वर मेघवाल ने बताया की बैठक के मुख्य अतिथि परिषद संस्थापक प्रदेशाध्यक्ष नन्दलाल केसरी रहै! अध्यक्षता कोटा सम्भाग के प्रवास पर जोधपुर से आये प्रदेश महामंत्री छोगाराम मेघवाल द्वारा की गई!विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला प्रदेशाध्यक्ष सन्तोष मेघवाल कोटा सम्भाग प्रभारी मुकेश नारायण कोटा महानगर अध्यक्ष दौलतराम मेघवाल पार्षद ने भाग लिया!नव वर्ष में प्रथम आगमन पर अतिथियों का भव्य स्वागत सम्मान तहसील अध्यक्ष नाथूलाल मेघवाल,रामबिलास मेघवाल राजेन्द्र मेघवाल,बनवारी मेघवाल कमल मेघवाल,शिवराज मेघवाल सहित द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष नन्द लाल केसरी ने अपने उदबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करके युवाओं को हर क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने पर जोर दिया गया! साथ ही प्रत्येक तहसील से स्थापना दिवस पूर्व पांच सो सदस्य बनाकर के उनमें से 21 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने पर जोर दिया ! प्रदेश महामन्त्री छोगाराम मेघवाल ने बाबा साहेब अम्बेडकर के विचारों हर घर तक पहुचाकर के उन पर चलने की बात कही गई!महिला प्रदेशाध्यक्ष सन्तोष मेघवाल ने महिलाओं के द्वारा पुरुषों के साथ समाज में बराबर की भागीदारी निभाने पर जोर दिया गया! सम्भाग प्रभारी मुकेश नारायण ने अधिकारों के साथ कर्तव्य पालन करने की बात की गई! एकता से हर समस्या को हल कर सकते है!बैठक में सर्व सहमति से 24 जनवरी रविवार को परिषद का 21 वा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया! इस असवर पर जिला कार्य कारिणी का शपथ ग्रहण यवम प्रतिभाओं नवनिर्वाचित पार्षदों पेंशनर्स,नये कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा समारोह के जिला प्रभारी अरविंद मेघवाल व सयोंजक धनराज उमरचिया ने बताया कि सफलतम आयोजन हेतु तहसील प्रभारी बनाये गए है जिसमे बारां से प्रभारी धर्मेंद्र मेघवाल व सयोंजक नाथूलाल मेघवाल किसनगंज से प्रभारी छोटूलाल मेघवाल व सयोंजक सुरेश मेघवाल अंता से प्रभारी रामेश्वर मेघवाल व सयोंजक श्याम मनोहर मेघवाल अटरू से प्रभारी घासीलाल मेघवाल व सयोंजक पुरषोत्तम मेघवाल कवाई से प्रभारी परमानन्द मेघवाल व सयोंजक जमनालाल मेघवाल छबड़ा से प्रभारी अरविंद मेघवाल,सयोंजक रामगोपाल मेघवाल,छीपाबडौद से प्रभारी गोकुल मेघवाल व सयोंजक जमनालाल मेघवाल को बनाया गया है!बैठक में रामनारायण भारती, राधेश्याम मेघवाल पूजा मेघवाल दीप्ति ऋषि अनुपम मेघवाल ने भी विचार व्यक्त किये!आभार तहसील अध्यक्ष नाथूलाल मेघवाल ने व्यक्त किया।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद