उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि ) लखनऊ
लखनऊ – वैक्सिनेशन को लेकर यूपी के एडीजी लां एंड आर्डर प्रशांत कुमार का बयान। कल पीएम द्वारा वैक्सिनेशन की शुरुवात हो रही है। जिसे लेकर तमाम जो तैयारियां है वो पूरी कर ली गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जनपदों में अधिकारियो को निर्देश जारी किए गए है। सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओ की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। सभी मंडलीय मुख्यालयों में जो स्टेट सेंटर है वहां पर पुख्ता सुरक्षा रहेगी साथ ही जिला स्तर पर जहां वैक्सीन जाएंगी परिचालन के दौरान भी पुलिस व्यवस्था रहेगी। जिला स्तर पर भंडारण के साथ जहां जहाँ ये वैक्सीन दी जाएंगी वहां पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। जो सरकार की अपेक्षा है उस पर हम खड़े उतरेंगे, ड्राई रन पहले ही किया गया है। अभी तक कहि कोई कमी नही सामने आई है। कल 317 जगहों पर वैक्सिनेशन होगा। इसका काउंट डाउन शुरू हो गया है। सभी सेंटर सैनिटाइज किये गए है। कोरोना काल की तरह से इस वैक्सिनेशन के पुनीत कार्य मे हम अच्छे से ड्यूटी निभाएंगे। हेल्थ वर्कर्स के बाद पुलिस डाटाबेस इंट्री भी कराई गई है। जिसके तहत पुलिस अधिकारिययो, पुलिस कर्मियों और होमगार्डो को वैक्सीन दी जाएंगी। ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न आये। राज्य सरकार के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है इसका। लोगों को इससे संबंधित तमाम जानकारियां दी जा रही है। इसके बावजूद यदि कोई किसी तरह की गड़बड़ी करना चाहयेगा तो इसकी हम मॉनिटरिंग कर रहे है। शोशेल मीडिया पर निगरानी रख रहे है। उम्मीद है कोई गड़बड़ी नही होगी। हमारे वैज्ञानिकों ने जो दो वैक्सीन बनाई है उसका सभी लोग लाभ उठाएंगे।
रिपोर्ट अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.