जिला स्तरीय विद्या भारती प्रबोधन वर्ग में श्रीराम मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद बारां जिला मुख्यालय विद्या भारती द्वारा जिले में संचालित सभी आदर्श विद्या मंदिर एवं स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय समितियों के पदाधिकारियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रबोधन वर्ग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय केशव कीर्ति भवन में सरकार द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के साथ संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय समितियों के अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष तथा प्रधानाचार्य ने भाग लिया। विद्या भारती के जिला मंत्री प्रमोद कुमार राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों का स्वागत संस्था के जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जयपुर से प्रवास पर आए विद्या भारती राजस्थान के संगठन मंत्री शिव प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त करते हुए अयोध्या में निर्माण हो रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के बारे में कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण में हम सभी आहुति लगे, यह मंदिर विश्व की श्रेष्ठ संस्कृति का प्रतीक बनेगा। मंदिर निर्माण में सर्व समाज का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि 1000 वर्षों के सतत संघर्ष के बाद हिंदू समाज को विजय प्राप्त हुई है, इस संघर्ष मे चार लाख कारसेवकों ने अपनी आहुति प्रदान की है। इस वैश्विक जन जागरण अभियान का उद्देश्य समर्पण निधि संग्रह के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी जाति मतों के लोगों का सहयोग लेकर भव्य मंदिर निर्माण करना है। प्रबोधन वर्ग के द्वितीय चरण में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, पूर्व-छात्र पोर्टल पंजीयन शिशु वाटिका विद्यारंभ संस्कार, सेवा निधि समर्पण पखवाड़ा एवं योग सप्ताह आदि विषयों पर विचार विमर्श किया। प्रबोधन वर्ग में अटरू, छबडा, छिपाबड़ोद बारा,अन्ता, मांगरोल, सीसवाली, किशनगंज, नाहरगढ़ व समरानियां के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अन्त मे जिला अध्यक्ष गजान्द नागर ने आभार प्रकट किया। शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ। यह जानकारी विद्या भारती के प्रचार विभाग द्वारा दी गई।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद