प्रधानमंत्री से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर गदगद दिखी चित्रकूट की दलित राजकुमारी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत खोह में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी राजकुमारी पत्नी कल्लू जिनसे प्रधानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा पेयजल, विद्युत, रसोई गैस, मकान, आयुष्मान कार्ड, पशुपालन, पारिवारिक पृष्ठभूमि आदि विभिन्न बिंदु पर वार्ता करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने बताया कि आज जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वर्ष 2020- 21 के 5 728 लाभार्थियों में से 5044 लाभार्थियों को प्रथम किस्त निर्गत की गई जिसमें 1 लाख 20 हजार रुपए आवास का तथा 18 हजार रुपए मनरेगा से प्रत्येक लाभार्थी को दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बिजली कनेक्शन, शौचालय, आंगनवाड़ी केंद्रों से बच्चों को पोषाहार, मनरेगा में कार्य, किसान सम्मान निधि, गैस कनेक्शन आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए।

ग्राम खोह में लाभार्थी के घर पर ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद बांदा चित्रकूट आरके सिंह पटेल भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, डीसी मनरेगा दयाराम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार,अधिशासी अभियंता विद्युत हाकिम सिंह, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी कर्वी राजेश कुमार नायक सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा लाभार्थी व ग्रामीण जनता मौजूद रही।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट