उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जफराबाद (जौनपुर)जहां एक ओर सुबे की सत्ता पर बैठे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तमाम भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है फिर भी भ्रष्ट अधिकारियों में कोई भय नहीं है।
नगर पंचायत जफराबाद अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी भ्रष्टाचार में संलिप्त होते जा रहे हैं, सूत्रों के मुताबिक जबसे अशुतोष त्रिपाठी ने नगर पंचायत जफराबाद में आये है तबसे कई अवैध काम धड़ल्ले के साथ हो रहे है। शौचालय के निर्माण से लेकर कई ऐसे काम कमीशन के बल पर हो रहे है। गौरतलब है कि गुणवत्ता विहीन कार्य कराये जाने से लोगों का विश्वास सरकार पर से उठता जा रहा है। आवास के नाम पर जेईई के द्वारा पैसा की भी मांग की जा रही हैं। इनके द्वारा अवैध कार्यों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी इनके उपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद भी इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। ऐसे में इनके कार्यों की समीक्षा करके जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।
You must be logged in to post a comment.