*❗जिलाधिकारी उन्नाव रविंद्र कुमार जी व पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी जी के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया शुभारंभ लोकेशन– जनपद उन्नाव

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) उन्नाव के जिलाधिकारी उन्नाव रविंद्र कुमार जी व पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी जी द्वारा विकास भवन सभागार

में दिनांक 21/01/2021 से 20/02/2021 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया एवं जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल व क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार त्रिपाठी द्वारा यातायात के नियमों के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर शहर क्षेत्र में रवाना किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री अनिल कुमार त्रिपाठी पीटीओ श्री हरि राम पांडे व यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा अपनी समस्त टीमों को साथ लेकर संयुक्त रुप से आईबीपी चौराहा बड़ा चौराहा गांधी नगर तिराहा पर दोपहिया चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान हेलमेट सीट बेल्ट पहनकर चलने व यातायात नियमों का पालन करने वालों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व प्रभारी यातायात द्वारा पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया एवं बिना हेलमेट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को माला पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई तथा शहर के विभिन्न चौराहों पर प्रचार प्रसार हेतु पंपलेट वितरित किए गए

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट उन्नाव उत्तर प्रदेश