सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंत्री द्वारा खुशहाल परिवार दिवस का किया गया उद्दघाटन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जनपद चित्रकूट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जी द्वारा खुशहाल परिवार दिवस का उद्घाटन किया गया साथ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार यादव प्रभारी , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्त्याज अहमद,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 नरेंद्र कुमार कुरेचिया एवं नोडल अधिकारी डॉ आर के चोरिहा, कपिल श्रीवास्तव एवं डीपीएम आर के करवरिया द्वारा प्रतिभाग किया गया ।कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षक डॉक्टर लखन सुमित गर्ग एवं बीपीएम सोनम श्रीवास्तव द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट