उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड राजा बुंदेला, जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में चार पहिया वाहन जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।
माननीय राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार से वाहनों की संख्या बढ़ी है जिसमें व्यक्तियों की जान बचाने के लिए यातायात रैली के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है क्योंकि आप लोग जानते हैं कि सड़क दुर्घटना में इतनी मृत्यु होती है जितनी युद्धो में नहीं लगातार अच्छी सड़कें भी बन रही है जिससे दुर्घटनाएं अधिक बढ़ रही है वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य यह यातायात रैली निकाली गई है जो शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें तथा सुरक्षित रहे।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जो हो रहा है जिसके क्रम में आज यह जागरूकता वाहन रैली निकाली गई है इसके पूर्व भी बच्चों की जागरूकता रैली निकाली गई थी इसके पीछे मकसद यही है की जन जागरूकता के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करे चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें अपने साइड में चले कभी भी ट्रैफिक के नियम का उल्लंघन न करें इसी क्रम में यह जन जागरूकता अभियान शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 1 जनवरी 2021 से 20 फरवरी 2021 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके जन जागरूकता का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने यात्री कर अधीक्षक वीरेंद्र नाथ राजभर को निर्देश दिए की यह वाहन रैली शहर तथा अन्य क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें।
रैली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार यादव, उप निदेशक कृषि टी पी शाही, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक आर के सोनी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र सहित संबंधित अधिकारी तथा व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल, बुंदेले सेना के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.