उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद बांदा/ चित्रकूट आरके सिंह पटेल,विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला तथा जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश दिवस के तीसरे दिन समापन के अवसर पर दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विकास विभाग चित्रकूट द्वारा आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश महिला युवा किसान, सबका साथ, सबका सम्मान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, बैंक अधिकारियों, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र छात्र-छात्राओं के मध्य तथा पुरस्कार वितरण मंदाकिनी अतिथि गृह कालूपुर में किया गया।
राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस का आज समापन का दिन है मैं गणतंत्र दिवस की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं कहा कि हमारा आजीविका मिशन के माध्यम से हमारी उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन पर काफी कार्य कर रही है स्थानों पर जब बहने जाती थी वहां पर महिला हेल्प डेस्क नहीं था उसे हमारी सरकार ने बनाकर महिलाओं की मदद कर रही है उसमें आपकी समस्या का समाधान कराया जाता है घरेलू हिंसा की समस्या आप लोग रख सकती हैं सरकार ने कानून बना दिया है अगर कोई समस्या हो तो तत्काल सूचना दे त्वरित कार्यवाही की जाएगी। कहा कि महिलाओं को देखना भी कानूनन अपराध है मिशन शक्ति चलाया जा रहा है जिसमें तमाम महिलाओं के लिए कानून बनाए गए हैं उन्होंने कहा कि इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं उनका आप लोग लाभ लें इसी प्रकार से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गांव में उचित दर विक्रेताओं की दुकान, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में ड्राई राशन वितरण, स्कूलों में ड्रेस सिलाई, विद्युत बिल जमा करने आदि का काम हमारी सरकार दे रही है जितने भी समूह मेरी विधानसभा में संचालित हैं उनके पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराऊंगा। अग्रणी जिला प्रबंधक आर के सोनी से कहा कि किसी बैंक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को परेशान न किया जाए आप यह सुनिश्चित कर लें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं हमारे जनपद के समूह उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में नाम रोशन करेंगे यह मेरी शुभकामनाएं है।
सांसद बांदा/ चित्रकूट ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान समर्पित हुआ मैं बाबा साहब अंबेडकर सहित उन महान विभूतियों को नमन करता हूं जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की लड़ाई लड़ने वाले बलिदानों को भी मैं नमन करता हूं लोकतंत्र कश्मीर में अधूरा था लगभग 70 साल तक हम अभिन्न अंग कहते रहे हैं जो माननीय प्रधानमंत्री जी तथा गृह मंत्री जी ने उसमें धारा 70 को हटाकर हमारे सपनों को साकार किया है माननीय प्रधानमंत्री जी ने लगातार गांव गरीब के लोगों को कई योजनाएं लागू करके आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है आप लोग चूल्हा चौका से निकलकर समूह से जुड़ कर आत्मनिर्भर बने तभी हमारा भारत आत्मनिर्भर बनेगा छात्रवृत्ति वितरण को भी हमारी सरकार ने बढ़ाया है जो प्रदेश में पहले 10 हजार करोड़ दिया जाता था उसे अब माननीय प्रधानमंत्री जी ने 60हजार करोड़ कर दिया है ताकि जो गरीब का बच्चा वंचित रह जाता था वह वंचित न रहे और आगे बढ़कर शिक्षा ग्रहण करें। जो फुटपाथ पर बैठते थे उन्हें भी 10 हजार रुपए देने का कार्य किया है श्रम विभाग में भी श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित है उनका भी आप लोग लाभ ले 2 लाख रुपए की वार्षिक आय लागू करके विधवा महिलाओं को पेंशन देने का काम किया है बेटी बोझ नहीं भाग्य विधाता बनेगी हमारी सरकार ने कन्या सुमंगला योजना लागू करके जिसमें लड़की पैदा होने से लेकर शिक्षा ग्रहण तक के साथ-साथ सामूहिक विवाह को भी लागू करके गरीब बेटियों की शादी की जा रही है पढ़ लिख कर हमारा युवा देश में तरक्की करें हमारी बेटी दुर्गा, सती सावित्री, रानी लक्ष्मीबाई बने आज हमारे भारत की बेटियां लड़ाकू विमान चला रही है हमारे देश में किसी भी सरकार ने नारियों के सम्मान पर कार्य नहीं किया है जो हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने किया है उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ देने का कार्य कर रहे हैं।
मानिकपुर विधायक ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम में जो आजीविका मिशन की महिलाएं सहभागी है यह अत्यंत खुशी का दिन है इस योजना में वर्ष 2017 के पहले किसी को लाभ नहीं मिलता था विभाग था पर मनसा इच्छाशक्ति नहीं थी इसके पहले दो हजार समूह जुड़े थे जो आज हमारे 50 हजार समूह जुड़कर के सामाजिक जीवन में आत्मनिर्भर बन रही है। कहा कि जनपद के 800 लक्ष्य के सापेक्ष 901 स्वयं सहायता समूह कि सीसीएल ग्रेडिंग की गई है जो जनपद प्रथम स्थान पर प्रदेश में है देश का भविष्य जब हमारी माताओं बहनों के हाथ आएगा तो विकास क्यों नहीं होगा जिन घरों पर महिलाओं का सम्मान होता है वह घर खुश रहता है माननीय प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी तरह-तरह की योजनाएं चलाकर गरीब का कल्याण कर रहे हैं पावन चित्रकूट को मनभावन चित्रकूट बनाने का कार्य भी किया जा रहा है आप लोगों ने जिस प्रकार से समूह बनाया है उसमें आप लोग अपने साथ और बहनों को जोड़कर लाभान्वित कराएं। गांव में पेंशन योजना किसान सम्मान निधि से भी लोगों को लाभान्वित कराएं तभी आप लोगों का संकल्प पूरा होगा उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करके आगे बढ़े भारत को अगर आत्मनिर्भर करना चाहते हैं तो हर युवा व्यक्ति आगे बढ़कर कार्य करें तभी हर गरीब व्यक्ति आगे बढ़ सकता है उन्होंने कहा कि 400 साल की गुलामी के बाद आज अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है उसमें आप लोग खुलकर दान दें।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि आज वास्तव में गणतंत्र दिवस है इस विशेष दिवस में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है इसके पहले भी गणतंत्र दिवस के दिन कई कानून लागू किए गए राम मंदिर का भी निर्णय हुआ विभिन्न योजनाओं पर प्रदेश में जनपद प्रथम स्थान पर है मैं जिला प्रशासन सहित सभी अधिकारियों को बधाई देता हूं।बैंक के अधिकारियों से कहा कि जिस प्रकार से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है इसी प्रकार युवाओं को भी ऋण देकर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाए तभी सरकार का सपना पूरा होगा।
जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने 72 वां गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष का तीसरा दिन है जो आज समापन हो रहा है यह दिन विशेष रूप से गणतंत्र दिवस का दिन है यह आत्मावलोकन होना चाहिए कि हमें कौन सी योजनाएं लागू करके सुधार करना है और कहां-कहां पर हम गौरव का प्रयास कर सकते हैं भारतवर्ष को स्वतंत्र होने के उपरांत अब तक जितने देश स्वतंत्र हुए थे उनके विकास की धारा देख ले और अपने देश को देख ले माननीय प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं।माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भारत वर्ष में उत्तर प्रदेश कई विकास कार्यों में देश पर नंबर एक पर है हमारा जनपद कई कार्यक्रमों में प्रदेश में नंबर एक पर है सबसे बड़ी क्षेत्र की समस्या अन्ना गोवंश की है जिसमें हमारा जनपद लगभग 36 हजार गोवंशो का भरण पोषण कर रहा है तथा 14 प्रतिशत कृषि में वृद्धि हुई है आज जो छात्रवृत्ति का वितरण हो रहा है व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है तथा 79 स्वयं सहायता समूह को ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के संचालन का दायित्व भी आज दिया गया है वह किस प्रकार से घर की चहारदीवारी से निकल कर के आगे बढ़ी हैं उसमें जिला प्रशासन आपके साथ है बैंकों ने जिस प्रकार से ऋण लेकर आगे बढ़ाया है वह भी बधाई के पात्र हैं अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि अन्य योजनाओं पर भी कार्य करके हमारे जनपद को प्रथम स्थान पर लाएं कहां की बेटियों को पढ़ाइए तथा बचाइए बेटियां दो दो परिवारों को आगे ले जाकर कई पीढ़ियों का भला कर सकती है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिन परिवार के पास बेटियां हैं उन्हें पिंक कार्ड योजना का लाभ देकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने कहां की स्वयं सहायता समूह की सीसीएल ग्रेडिंग, मनरेगा में श्रमिकों को रोजगार, मातृत्व वंदना योजना आदि में जनपद हमारा प्रथम स्थान पर प्रदेश में है इसके अलावा नीति आयोग में भी विभिन्न बिंदुओं पर आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं चित्रकूट में जो हम लोग सेवा कर रहे हैं वह प्रदेश के अत्यंत पिछड़े क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कर रहे हैं महात्मा गांधी जी के स्मरण को अवश्य हमें दोहराना होगा तभी उस पीड़ित व्यक्ति के अंदर मुस्कान आएगी हम लोग कार्यपालिका से जुड़कर कार्य कर रहे हैं जो शासन की योजनाएं हैं उन्हें आप लोग गांव के अंतिम छोर के व्यक्तियों को लाभ दें।
कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, उपायुक्त एनआरएनएम श्रीराम उदरेज यादव ने अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत दल मां भगवती लोक संगीत पार्टी द्वारा मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसके पूर्व सभी जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजेश जयसवाल, जिला मंत्री मनोज तिवारी, राज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.