मिलावटी अफ़ीम बनाने के खारखाने से मिलावटी अफ़ीम ख़रीदने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारा छिपाबड़ोद पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए मिलावटी अफीम बनाने के कारखाने से मिलावटी अफीम खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त कार्य में लिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए छिपाबड़ोद पुलिस थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने जानकारी देते हुए बताया गया है कि श्रीमान विनित बंसल पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशानुसार, श्री विजय स्वर्णकार अति० पुलिस अधीक्षक बारां तथा श्री ओमेन्द्रसिंह शेखावत वृताधिकारी छबड़ा की सुपरवीजन में थाना हरनावदाशाहजी व छीपाबङोद हल्का क्षैत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिये अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत् अलग-अलग टीमें गठित कर रखी है जिसके तहत् दिनांक 29.01.2021 को थानाधिकारी छीपाबङोद श्री रामस्वरुप मीणा ने अपने थाना क्षेत्र पीथपुर की घाटी में जालोर निवासी उत्तम व भीलवाड़ा निवासी कल्याण के कब्जे से 1 KG संदिग्ध काला पदार्थ 102 crpc में बरामद किया था जिसमें बाद जाँच दिनांक 01.02.2021 को प्रकरण संख्या 56/2021 धारा 8/28 NDPS act में दर्ज किया था । दर्ज प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी थाना हरनावदा शाहजी श्री रविंद्र सिंह द्वारा शुरू किया गया। आज दिनांक 02.02.2021 को थानाधिकारी थाना हरनावदाशाहजी श्री रविंद्र सिंह व थानाधिकारी थाना छीपाबडोद श्री रामस्वरुप मीना ने मय टीम के तत्परता से कार्यवाही कर मिलावटी अफ़ीम को परिवहन करने के दो आरोपी उत्तम पुत्र दल्लारम राजपुरोहित उम्र 22 साल निवासी दादाल थाना सायला जिला जालोर व कल्याण पुत्र रामनारायण कोली उम्र 32 साल निवासी सांगानेर कोलोनी थाना सुभाषनगर जिला भीलवाड़ा को गिरफ़्तार किया गया। दोनो मुलज़िम उत्तम व कल्याण ने मिलावटी अफ़ीम मानपुरा निवासी हंसराज से ख़रीदना बताया है, मुलज़िम हंसराज मीना को पूर्व में ही खुद के निवास मानपुरा से मिलावटी अफ़ीम, अफ़ीम बनाने के उपकरण व अवैध डोडाचुरा सहित दिनांक 30.01.2021 को थाना हरनावदाशाहजी द्वारा गिरफ़्तार कर प्रकरण संख्या 23/ 2021 धारा 8/15,8/18,9a/25a,32 NDPS ACT में दर्ज किया जा चुका है। मुलज़िम उत्तम व कल्याण से मादक पदार्थों की तस्करी गिरोह व मिलावटी अफ़ीम के उपयोग के सम्बंध में गहन अनुसंधान जारी है।

*टीम के सदस्य*
1.श्री रविन्द्र सिंह थानाधिकारी हरनावदाशाहजी
2.श्री रामस्वरुप मीणा थानाधिकारी छीपाबङोद
3.श्री अखैराजसिंह हैड कानि० 117
4.श्री कैलाशचन्द हैड कानि 476
5.श्री संतोष कुमार हैड कानि० 1044
6.श्री मुकेश कुमार कानि० 1034 7.श्री रामकुमार कानि० 1179 8.श्री प्रकाश चौधरी कानि० 242 9.श्री बांके बिहारी कानि० 27 10.श्री राजेन्द्र शर्मा कानि।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद