अमेठी में चौरी चौरा दिवस पर अनोखा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी लक दक हुआ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी का शिला लेख एवं परिसर

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अमेठी,03 फरवरी 2021 चौरी चौरा कांड शताब्दी वर्ष महोत्सव के तहत उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वंदेमातरम् गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाने की जहॉ तैयारी में है। वहीं जनपद अमेठी भी प्रदेश में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए तत्पर है। इस संबंध में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों के लिए आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि चौरी-चौरा और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए सैल्यूट मुद्रा में वंदेमातरम् के पहले छंद का गायन कर वीडियो बनाना होगा। इसके लिए जिले में इंटरनेट सुविधायुक्त शैक्षिक संस्थान और अन्य उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया है। इस क्रम में नगर पालिका परिषद गौरीगंज के अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार िंसह युधस्तर पर लगे हुए हैं। शहीद स्मारक स्थल को लकदक कर सजाया सॅवारा जा रहा है। भारत माता के चित्रांकन के साथ स्मारक स्थल का रंगरोगन कराया जा रहा हैं । उन्होंने बताया कि सफाई नायक अमर बहादुर उर्फ पप्पू हरिकेश जायसवाल एवं नीरज द्विवेदी सोमवार से ही अपने सहयोगियो के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रात दिन लगे हुए हैं। श्री सिंह ने बताया कि 04 फरवरी 2021 को जनपद में प्रातः 8.30 बजे से प्रभात फेरी प्रारम्भ होकर शहीद स्मारक स्थल पर प्रातः 10 बजे पहुॅचेगी। प्रभात फेरी के पहुॅचने पर वन्दे मातरम् का गायन शहीद स्मारक स्थल पर किया जायेगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जायेगा। इस प्रभात फेरी में एन0एस0एस0, एन0सी0सी0, सिविल डिफेन्स, स्काउट गाइड, समाजसेवी आदि सम्मिलित होगें। शहीद स्मारक स्थल पर सायंकाल 5.30 बजे से सायंकाल 6.00 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन बजायी जायेगी इसकी व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की गयी है।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली