उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,04 फरवरी 2021 इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नजमुल हसन गनी ने आज प्रेस क्लब में दिन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के अध्यक्षता प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डा० नजमुल हसन गनी ने की, निजामत प्रदेश महामंत्री ओवैस अहमद एडवोकेट ने की, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम लीग इकबाल अहमद एडवोकेट थे। मुख्य अजेंडा आने वाले सभी चुनाव को अपने झंडे बैनर पर लड़ना व पार्टी के मेंबर बनकर पार्टी को गाँव स्तर पर मजबूत करके चुनाव में हिस्सेदारी बनाना है। डा० गनी ने कहा कि मुस्लिम लीग पार्टी एक सेक्युलर पार्टी है, वह सभी धर्मों के मानने वालों का सम्मान करती है एवं अखंडता भारत में यकीन रखती है, देश के संविधान में यकीन रखते हुए दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व खास तौर पर मुसलमानों का विकास चाहती है, जैसे हमारी पार्टी केरला में नतीजा दे रही है, इस पार्टी ने देश बड़े नेता सीसी पार्टी से लोकसभा में पहली बार पहुंचे एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहें हैं। जिनमे प्रमुख रूप से बाबा साहब डा० अम्बेडकर संसद सदस्य, अन्ना दुराई संसद सदस्य, जी के मूपनार संसद सदस्य, डा० अल्लामा इकबाल, मौलाना हसरत मोहानी संसद सदस्य, मौलान अबुल कलम आजाद संसद सदस्य, डा० एम० ए० अंसारी आदि होते हुए मौलान मुहम्मद इसमाईल साहब संसद सदस्य, श्री जी० एम० बनातवाला साहब संसद सदस्य, जनाब ई० अहमद साहब संसद एवं केंद्र में मंत्री भी रहे। पदेश महामंन्त्री ओवैस अहमद एडवोकेट ने बताय कि आज 2022 के चुनाव एवं उससे पहले भी जो चुनाव होगा, पार्टी चुनाव लड़ेगी। आज का मुख्य एजेंडा निम्न मुद्दों पर आधारित है, देश के संविधान में जो सेक्युलर स्वरूप हैं, उसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि हमारे 50 हजार उलमा की कुरबानी के संविधान बना है, देश के दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों प्रमुख रूप से मुसलमानों को एकजुट करके उत्तर प्रदेश में महा गठबंधन बनाना है, जिअसे केरला में है, भजपा ने अपने चुनाव में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, र्भ्ष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करेंगे, एवं बेरोजगारों को नौकरी देंगे, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, केंद्र सरकार से मांग करती है कि 24 प्रतिशत बैकवर्ड कोटे में से 10 प्रतिशत मुसलमाओं को आरक्षण देकर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हासिल करे। प्रेस वार्ता में तराष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल अहमद एडवोकेट, प्रदेश कार्यवाहक डा० नजमुल हसन गनी, प्रदेश महामंत्री ओवैस अहमद एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष इल्यास अहमद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
, गोलू यादव, युसूफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.