औषधि निरीक्षक के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने भी दिया ज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट जिले में चर्चित और हमेशा भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाले ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ मेडिकल एसोसिएशन के बाद अब जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नेक्षजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है, उद्योग व्यापार प्रति निधि मंडल के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में संगठन मंत्री आनंद सागर खरे उमा शंकर सोनी आदि व्यापारी नेताओं ने अवगत कराया कि नगर में जितनी भी मेडिकल की दुकानें हैं सभी लोग शासन की मंशा अनुरूप और नियम कानून का अनुपालन करते हुए दवा का व्यवसाय कर रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार में नाम कमाने वाला औषधि निरीक्षक हमेशा मेडिकल स्टोर के व्यापारियों का शोषण उत्पीड़न करता रहा है, गत दिवस नमन मेडिकल स्टोर के खिलाफ धन ऐंठने की नियत से साजिष औषधि निरीक्षक द्वारा रची गई जिसका मुंह तोड़ जवाब दुकान मालिक और सभी व्यापारियों ने दिया है, संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और यहां से उसका तबादला भी किया जाए, ज्ञापन की एक प्रति जिलाधिकारी के अलावा प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को भी व्यापार उद्योग पति द्वारा आवश्यक कार्यवाही के लिए सौंपी गई है. इस मौके पर अजय कुमार सोनी सौरभ अग्रहरी बिंदु अग्रहरी शुभम अग्रहरी आदि मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट