राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारा छिपाबड़ोद मुस्लिम सेवा संघ प्रदेश उपाध्यक्ष इंसाफ अली के नेतृत्व में रात्रि चौपाल के दौरान मुस्लिम सेवा संघ ने महिला चिकित्सक की नियुक्ति और सोनोग्राफी मशीन लगवाने के लिए जिला कलेक्टर प्रताप सिंह सिंघवी क्षेत्रीय विधायक विधानसभा क्षेत्र छबड़ा छीपाबड़ौद की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंप कर मांग की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं महिला चिकित्सक की स्थाई नियुक्ति एवं सोनोग्राफी मशीन लगवाने के लिए रात्रि चौपाल मैं विधायक प्रतापसिंह सिंघवी की उपस्थिति में जिला कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन मुस्लिम सेवा संघ प्रदेश उपाध्यक्ष इंसाफ अली के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन बताया कि छिपाबड़ोद कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत 1 वर्षों से महिला चिकित्सक का पद रिक्त है। तहसील मुख्यालय में महिला चिकित्सक नहीं होना चिंता का विषय है। कई बार देखने में आता है की महिलाएं गांव से चिकित्सालय आते समय 108 एंबुलेंस में प्रसव हो जाता है। चिकित्सालय में स्थित चिकित्सकों के द्वारा बाहर रेफर कर दिया जाता है जिससे नवजात शिशु और माता को जान का खतरा होता है। दूरदराज गांवो से महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र में आती है लेकिन महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण महिलाएं पुरुष चिकित्सक से परामर्श लेने में अपने आप को असहज महसूस करती हैं।एवं दूर-दराज गांवों से आने वाली महिलाओं को सोनो ग्राफी के लिए बाहर जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की स्थाई नियुक्ति की जाए एवं सोनोग्राफी मशीन लगवाई जाए जिससे कस्बे की महिलाओं आने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।जिला कलेक्टर महोदय एवं विधायक महोदय प्रताप सिंह सिंघवी जी ने आश्वासन दिया जल्द ही विधायक कोष से राशि स्वीकृत कर समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान मोहम्मद रफीक सुरेंद्र कुमार पंकज (अध्यापक) दिनेश कुमार प्रजापति,नाजिया बी,मधु पंकज,हरिशंकर सुमन नसीम बेगम निजामुद्दीन अहमद, ब्लॉक सीएमएचओ हरिसिंह मीणा सरपंच सीमा जैन आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद
You must be logged in to post a comment.