उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट, 7 फरवरी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के कारण विश्वविद्यालयो और महाविद्यालयो के विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति प्रेम तेजी के साथ बढ रहा है। यूथ फोरम 2021 के अंतर्गत सम्पन्न प्रतियोगिता से प्रभावित पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय शैक्षणिक संस्थान सहप्रमुख व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली छात्रा को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। देश भर में संपन्न हुई प्रतियोगिताओं के संबंध में डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पर्यावरण प्रतियोगिता चार स्तर पर थी। प्रथम शून्य स्तर पर यू जी एवं पीजी कॉलेज की, द्वितीय छेत्र स्तर पर विश्वविद्यालयो की एवं तृतीय स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें 25000 विद्यार्थी, कुलपति, प्राध्यापक , वैज्ञानिक, शिक्षाविद, पर्यावरणविद शामिल हुए। देशभर से 275 विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की सहभागिता रही राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मुख्य अतिथि रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता को आठ जोन में विभाजित किया गया था। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड को जोन चार में रखा गया था, जिसके अंतर्गत 24 विश्वविद्यालय की सहभागिता रही। इस जोन के आयोजक सीएसए कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डीआर सिंह, सह आयोजक महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एनसी गौतम व डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो राणा कृष्णपाल सिंह एवं उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ओ पी एस नेगी रहे।जोन चार स्तर पर, मुख्य अतिथि रमापति शास्त्री कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्तर प्रदेश सरकार रहे।विश्वविद्यालय स्तर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम मुख्य अतिथि रहे।कार्यक्रम का संयोजन अखिल भारतीय सह शैक्षणिक संस्थान प्रमुख एवं ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के प्राध्यापक डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने किया मानव रचना इंटरनेशनल संस्थान फरीदाबाद हरियाणा के अध्यक्ष डॉ प्रशांत शुक्ला एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय प्रमुख गोपाल आर्य एवं सह प्रमुख राकेश जैन ने देशभर के विश्वविद्यालय में जल ,जंगल, जमीन ,जानवर एवं जन को संरक्षित एवं सम्मानित करते हुए विश्वविद्यालयो को ग्रीन केंपस का मूल मंत्र दिया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रहरी के रूप में अपने विश्वविद्यालय के माध्यम से इस राष्ट्र को भी पर्यावरण जैसे गंभीर और भयावह स्थिति से निपटने का आवाहन किया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.