उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,08 फरवरी 2021 राज्य ललित कला अकादमी के 60वें स्थापना दिवस पर आठ से 10 फरवरी तक चलने वाल तीन दिवसीय कला रंग महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक व महापौर संयुक्ता भाटिया ने समारोह की अध्यक्षता संस्कार भारती के अखिल भारतीय सरंक्षक पदमश्री बाबा योगेंद्र ने किया। उद्घाटन समारोह कैसरबाग स्थित ऐतिहासिक छतरमंजिल परिसर में शुरू हुआ। अकादमी सचिव डा.यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि महोत्सव में देशभर के विभिन्न ललित कला विधाओं के लगभग सौ कलाकार पुरस्कृत होंगे। जिसमें चित्रकला, मूर्तिकला, ग्रॉफिक्स, रेखांकन के कलाकारों को लगभग सात लाख से ऊपर की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। यह पहला मौका है जब देशभर में सबसे बड़े पैमाने पर कलाकारों को सम्मानित किया जायेगा। पिछले आयोजनों में देशभर के कलाकारों की 11 कला प्रतियोगिताओं में लगभग एक हजार से ऊपर कलाकार शामिल हुए। यह प्रतियोगिताएं मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण, नव दुर्गा नौ छवियां, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री जी जयंती और एकता दिवस, कोविड-19, संन्यास से औद्योगिक क्रांति की ओर इत्यादि प्रतियोगिताएं थीं। उन्होंने बताया कि उद्घाटन अवसर पर छतर मंजिल परिसर में प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं से आमंत्रित कला प्रदर्शिनियां भी प्रारम्भ की जा रही हैं। इनमें वाराणसी, झांसी, चित्रकूट, अलीगढ़, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बस्ती, गोरखपुर, बुलंदशहर के कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। 34वीं राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी लाल बारादरी भवन कलादीर्घा में लगी हैं। इसके चयनित कलाकारों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा आठ को स्वातंर्त्य वीर अर्चन चित्रकला शिविर का उद्घाटन होगा। साथ ही नवदुर्गा नौ छवियां प्रतियोगिता, भारत रत्न अटल जी के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी के पुरस्कार भी दिये जायेंगे। इसके अतिरिक्त कठपुतली कार्यक्रम, नृत्य नाटिका व लोक गायन प्रस्तुति भी की गई।
रिपोर्टर सिद्धा त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.