उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,08 फरवरी 2021 उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण विभाग रमापति शास्त्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि कर्मचारी अपने नैतिक दायित्व निभाए, सरकार उनकी समस्याओं का निस्तारण करेगी। उन्होंने कोविड काल में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि हम लोग भाग्यशाली है जिन्हें इस विभाग में कार्य करने का मौका मिला। हमें समाज के पीड़ित, उपेक्षित वर्ग की सेवा का सुनाहर अवसर प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिशद के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं अधिकारियों द्वारा उत्पन्न की गई है। जब सेवा नियमावाली में हमारे देयक, अधिकारों आदि का सम्पूर्ण उल्लेख है तो उससे इतर जिम्मेदारी दिया जाना कही से न्योयोचित नही है। उ0प्र0 समाज कल्याण मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, कल्याण भवन, लखनऊ के द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों,कार्यकारिणीय सदस्यों के शपथ-ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि श्री रमापति शास्त्री, मंत्री समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश तथा हरि किशोर तिवारी, अध्यक्ष व शिव बरन यादव, महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश व कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में रमापति शास्त्री, मंत्री द्वारा अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह को शपथ दिलायी गयी, बाल कृष्ण त्रिपाठी, निदेशक समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश द्वारा उपाध्यक्ष-महेन्द्र िंसह डोलिया, रजीनश चन्द्र, अपर निदेशक द्वारा महामंत्री-मुकेश चन्द्र जोशी को शपथ दिलाई गई। ई. हरि किशोर तिवारी अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त मंत्री- शोभा, सगठन मंत्री- सौरभ त्रिपाठी, कार्यालय मंत्री- अमन कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष-राम खेलवान, सांस्कृतिक कार्य मंत्री- आशीष कुलश्रेष्ठ व ऑडिटर- मो. सालिम अंसारी को तथा संघ के अध्यक्ष, धर्मेन्द्र सिंह द्वारा कार्यकारिणीय सदस्य-देवेन्द्र सिंह नेगी, विकास गुप्ता, सुरेश कुमार, राम देव, महेश प्रसाद शर्मा, प्रसून कुमार, दिग्विजय सिंह पालनी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप सिंह तथा सत्यानन्द त्रिपाठी को ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ दिलायी गयी। संघ के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन मंत्री को दिया, जिस पर मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण यथाशीघ्र करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये गये है। अन्त में बाल कृष्ण त्रिपाठी, निदेशक, समाज कल्याण उत्तर प्रदेष द्वारा समस्त अतिथियों का आभार तथा पदाधिकारियों को शुभकामनाये प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.