उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। 10 फरवरी महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव के तीसरे दिन भारतीय मजदूर संघ रीवा संभाग के पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम को सम्मानित किया। यह सम्मान कुलपति प्रो गौतम को कोविड-19 श्रमिकों के समक्ष उत्पन्न कार्यकारी संकट में सहयोगी बनने और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक स्टाफ़ के लिए काम के नए अवसर तलाशने तथा उन्हें व्यवहार में लाने के फल स्वरुप भारतीय मजदूर संघ ने प्रो गौतम को सम्मानित किया।
आज आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में आंजनेय खेल परिसर खेल प्रेमियों से भरा था,तो विवेकानंद सदभावना सभागार सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रेमियों से।शारीरिक शिक्षा प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉ विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में खेल परिसर में आयोजित कबड्डी महिला एवं पुरुष संवर्ग की प्रथक प्रथक आयोजित हुई । कबड्डी में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का परिचय डॉ आरसी त्रिपाठी ने प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के सभी संकायों के छात्र छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओ में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
व्यवसायिक कला विभाग में रंगोली, पोस्टर, चित्रकला और फोटोग्राफी इत्यादि प्रतियोगिताओ के संयोजक डॉ प्रसन्न पाटकर के निर्देशन में संपन्न हुई ।ललित कला के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों में चित्रों का सृजन और पोस्टर तैयार किया। विवेकानंद सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ विवेक फड़नीस और डॉ आर के पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में प्रहसन, मूक अभिनय व मिमिक्री की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।आज कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम, महोत्सव अध्यक्ष प्रो आई त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ अजय कुमार, मुख्य संयोजक प्रो शशिकांत त्रिपाठी ने पहुंच कर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।ज्ञातव्य है कि भारतीय मजदूर संघ के रीवा संभाग के विभाग प्रमुख राजपाल शर्मा और प्रदेश महामंत्री के पी सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर द्वारा कुलपति प्रो नरेश चद्र गौतम के नाम सम्मान पत्र लछमण प्रसाद गर्ग,संतोष तिवारी, भरत निषाद, राघव निषाद,देवराज निषाद,हरिओम, बसंत लाल निषाद ने सौंपा।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.