उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कर- करेत्तर, राजस्व एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने आबकारी, विद्युत, सिंचाई, नगर निकाय, वाणिज्य कर, मंडी, बाट माप, स्टांप, चकबंदी वादों का निस्तारण, राजस्व वसूली, लोक निर्माण विभाग, बैंक देय, खनिज, रॉयल्टी वसूली, कंप्यूटरीकृत खतौनी, ड्रोन सर्वे, मुख्य देय, बिबिध देय, मोटर देय आदि विभिन्न बिंदु पर समीक्षा की। जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, वाणिज्य कर की वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर अपने लक्ष्यों की पूर्ति कराएं। उन्होंने उप जिलाधिकारियों, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि पुलिस अधिकारियों के साथ जो टीम बनाई गई है ओवर लोडिंग वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाए तथा अभियान चलाकर अवैध खनन पर कार्यवाही कराएं अवैध खनन की कहीं से शिकायत नहीं मिलना चाहिए यह आप लोग सुनिश्चित कर लें।अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि विद्युत कटिया धारकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही कराएं तथा वसूली को बढ़ाया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए कि जो खनिज के एनओसी के प्रकरण लंबित हैं उन्हें तीन दिन के अंदर निस्तारण कराएं तथा जिस स्तर पर पत्रावली लंबित हो तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का जवाब तलब भी किया जाए।बैंक की आरसी वसूली पर उप जिलाधिकारियों से कहा कि इसे बढ़ाया जाए तथा बैंकवार सूचना तहसीलों से लेकर अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक को सूची भेजी जाए तथा समय से वसूली की फीडिंग भी कराई जाए। नगर निकाय की राजस्व वसूली पर कहा कि हाउस टैक्स बढ़ाए तथा अन्य मदों के लक्ष्य को पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अपने-अपने विभागों के लक्ष्यों की पूर्ति कराएं तथा राजस्व वसूली को बढ़ाया जाए।जिला आबकारी अधिकारी के बैठक में उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि इनका जवाब तलब करते हुए वेतन रोका जाए तथा विभागीय कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भी भेजा जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, उप जिलाधिकारी राजापुर राहुल कश्यप, मानिकपुर संगम लाल, मऊ नवदीप शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, अधीक्षण अभियंता विद्युत पीके मित्तल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.