व्यापारियों को पेंशन दिलाने के लिये संघर्ष करेगा व्यापार मण्डल : रमेश अग्रहरि

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) प्रतापगढ़,13 फरवरी 2021 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्योग व्यापार मण्डल सन 1973 से प्रदेश के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिये कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल ने प्रदेश में चुंगी कर समाप्त कराया। व्यापारियों के लिये जीएसटी जैसे कानून को संशोधन कराया। सरकार को कई बार कर में बदलाव करना पड़ा। व्यापार मण्डल प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल पूर्व सांसद ने कहा था कि व्यापारियों को पेंशन दिलाने का हम कार्य करेंगे। सरकार ने अभी छोटे व्यापारियों को पेंशन देने की योजना प्रारंभ किया है, किन्तु हमने प्रत्येक पंजीकृत व्यापारी को पेंशन दिलाने की मांग किया था जो सरकार नहीं पूरा किया है। उसके लिये हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रतापगढ़ जिले में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने हमेशा व्यापारिक हितों के लिये सड़क पर उतरकर संघर्ष किया है। अगर व्यापारियों को किसी ने छेड़ने का काम किया तो व्यापार मण्डल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल का प्रत्येक तीन वर्ष में चुनाव सम्पन्न होता है। आगामी 13 व 14 मार्च को प्रांतीय चुनाव लखनऊ में सम्पन्न होगा। प्रदेशीय महामंत्री ने जनपद के संगठन का निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी की जिसमें प्रतापगढ़ जनपद के जिलाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र कुमार केसरवानी, महामंत्री संजय कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन लाल केसरवानी, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन केसरवानी, मंत्री अश्विनी केसरवानी, कोषाध्यक्ष अभय खण्डेलवाल, मीडिया प्रभारी सतीश सोनी, संगठन मंत्री कुलविन्दर सिंह को पदाधिकारी बनाया गया। प्रतापगढ़ नगर कमेटी के नगर अध्यक्ष पद पर प्रहलाद खण्डेलवाल, नगर महामंत्री राहुल कुमार गुप्ता, नगर मंत्री मुन्ना सोनी को पदाधिकारी बनाया गया। उद्योग मंच प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पद पर परितोश शुक्ला, महामंत्री आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित खण्डेलवाल, मंत्री राजेन्द्र अग्रहरि, मंत्री शुभम भारद्वाज, मंत्री मुकेश कुमार, मंत्री आफताब अहमद, विधिक सलाहकार निर्भय प्रताप सिंह पदाधिकारी घोषित किया गया है। इसके पूर्व व्यापारियों की गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतापगढ़ में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। यहां हुई कई घटनाओं से व्यापारी असुरक्षित हैं। इन्हें सुरक्षा दिलाने का कार्य व्यापार मण्डल करेगा। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामशंकर जायसवाल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी, लखन बाबा ने प्रदेशीय महामंत्री का स्वागत किया। गोष्ठी का संचालन जनपदीय महामंत्री संजय कुमार सोनी ने किया।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली