उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,14 फरवरी 2021 अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांति मार्च निकालकर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी और सरकार से पैरा मिलिट्री के जवानों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। लखनऊ में पुलवामा शहीदों की याद में दारुलशफा में श्रदांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में पैरामिलिट्री के जवानों ने देश के लिये अपनी शहादत दी है। अटेवा सदैव इनके साथ है। प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटेवा सरकार से मांग करता है कि पैरा मिलिट्री के जवानों की पुरानी पेंशन बहाल करें। उप्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के रामराज दुबे ने कहा कि शहीदों को गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि हेतु अनुमति न दिया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष हरि शरण मिश्र ने कहा कि पैरामिलिट्री समेत 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिये। इस अवसर पर डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, अजय सिंह, रामराज दुबे, अमित यादव, भारत यादव, सचिदानंद मिश्र, रितेश मल्ल, पंकज गुप्ता, सुनील यादव, अनुराग त्रिपाठी, विक्रमादित्य मौर्य, राजेन्द्र यादव, जे.पी. तिवारी, मो. निजामी, सौरभ श्रीवास्त, दिनेशपति त्रिपाठी,जय प्रकाश मौर्य, डॉ. राजेश कुमार समेत तमाम कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.