उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,14 फरवरी 2021 लोक कला महोत्सव समिति की ओर से लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में रविवार 14 फरवरी को बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही मेले में पहुंचने लगे थे। शाम को हुई बॉलीवुड नाइट ने खरीदारी का रोमांच और बढ़ाया। लोक कला महोत्सव में दिलचस्प अंग्रेजी पुस्तकों का मेला भी आयोजित किया गया है। अलीगंज के लोकप्रिय पोस्टल ग्राउंड में 12 से 21 फरवरी तक इस लोक कला महोत्सव का आयोजन राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र मिश्र और संस्कार भारती के विभाग संयोजक हरीश कुमार श्रीवास्तव सहित के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है। संयोजक मंडल में शामिल विनय दुबे ने बताया कि सोमवार को क्लासिकल डांस नाइट का आयोजन किया जाएगा। पुस्तक मेले में मिसाइल मैन ए.पी.जे.अब्दुल कलाम और हैरीपॉटर की सुपर हिट सिरीज से लेकर आर.के.नारायण, एडोल्फ हिटलर, रस्किन बॉण्ड, शेरलॉक होम्स, स्टिल्टन की अंग्रेजी किताबें हाथों-हाथ बिक रही हैं। दीपिका सिंह सूर्यवंशी के संयोजन में रविवार को खासतौर से हर उम्र के दर्शकों का ध्यान रखते हुए बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। उसमें उदित राज और राहुल त्रिपाठी ने मधुर बांसुरी वादन किया। ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीर परायी जाणे रे’ सुनाकर माहौल को आध्यात्मिक ऊंचाइयों पर ले गए। उसके बाद सुरीली करवट देते हुए उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड सॉग सुनाये। उनके साथी कलाकारों में संगम कुमार ने पर्कशन वाद्य और हेमेन्द्र शंकर ने गिटार पर प्रभावी संगत दी। प्रगति सिंह के कुशल मंच संचालन में आकर्ष सिंह सूर्यवंशी ने करोके पर ‘मितवा’ गाना सुनाकर प्रशंसा हासिल की। इस सुरीले सफर को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने ‘मोरा सैंया’ सहित अन्य गीत सुनाये।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.