उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बहराइच,14 फरवरी 2021 जिले की चीनी मिलों में किसानों के करोड़ों रुपये बकाया होने पर डीएम ने सख्ती दिखाई तो चिलवरिया चीनी मिल ने छह करोड़ रुपये का बकाया भुगतान कर दिया। प्रबंधन ने दस मार्च तक किसानों का समस्य बकाया भुगतान करने का दावा भी किया है। जिले में गन्ने की आपूर्ति के बाद बकाया रकम भुगतान के लिए चीनी मिलों का चक्कर काट रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। चिलवरिया चीनी मिल में लंबे समय से चल रहे करोड़ों के बकाए को लेकर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बीते दिनों सख्ती दिखाई थी। डीएम की सख्ती के बाद किसानों के लिए चीनी मिल प्रशासन ने अपनी तिजोरी खोल दी। मिल के मुख्य महाप्रबंधक पीएन सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने छह करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया है। ये भुगतान 31 जनवरी 2020 तक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को किया गया है। 10 मार्च तक सभी बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद किसानों को पेराई सत्र 2020-21 के बकाए का भुगतान होगा।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.