उपमुख्यमंत्री ने दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का किया उद्घघाटन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,20 फरवरी 2021 पद्मश्री डा. एससी राय पार्क, महानगर में नगर निगम की ओर से आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में रंग बिरंगे फूल खिले, खिलखिलाते चेहरे भी फूलों जैसे लगे। उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने फूलों और पार्क की देखरेख करने वाले मालियों की सराहना की। मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं। शहर के 48 पार्क खूबसूरती बिखेर रहे हैं। फूलों से सजावट भी लोगों को पसंद आई। रविवार को शाम चार बजे इन पार्कों के माली को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल सम्मानित करेंगे। नगर निगम के उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम ने बताया कि पार्क के साथ ही उपवन और अन्य श्रेणी में चयन किया गया था। शिक्षक संस्थान श्रेणी में मॉडल हाउस पार्क को चुना गया है। पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही महानगर के ई-पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमे स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर चित्र बनाए।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली