बजट को कांग्रेसियों ने बताया जनकल्याणकारी एवं जन हितैषी

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि)  बारां छीपाबड़ौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छीपाबड़ौद ने मुख्यमंत्री का आभार जताया हर वर्ग किसान मजदूर युवा व्यापारी और मजदूर का बजट बताया ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी अनिस खान ने बताया कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत ने बिना किसी राजनीतिक भेद भाव के हँसते हँसते हर वर्ग को ध्यान में रख कर बजट पेश किया जो सराहनीय व जन कल्याणकारी है इस बजट में युवाओं किसानों पिछड़ो व्यापारियों विद्यार्थियों लघु उद्यमियों व मजदूरों के हित का पूरा ध्यान रखा।चिकित्सा व स्वास्थ्य ,शिक्षा, कृषि क्षेत्र, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जन हित मे महत्व पूर्ण घोषणा की जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी तथा कोरोना व लॉक डाउन में परेशानी झेल चुके लोगो को जीवन व्यापन में मदद मिलेगी। सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परमानंद मीणा जिला परिषद सदस्य रामकरण मालव बाबू टाटू मूलचंद शर्मा मांगीलाल गुर्जर गिर्राज कॉलख़र भंवरलाल मेहता रशीद भाई, भंवर सिंह पवार, ब्रजराज मीणा,रानू बना,अंकित त्यागी शब्बीर मंसूरी प्रेम मीणा रामप्रसाद गुर्जर, जाकिर हुसैन शुभागमन नागर, नरेंद्र गुर्जर सिद्धिक निमथर जितेंद्र कुमार नागर, मोहित गुप्ता नवदीप सिंह, भरत मीणा, संजय मीणा,सतीश मालव, रामबाबू भील, सूरज लोधा आदि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद