गरीब का फूंस का बगला जलाने वालो पर पुलिस ने नही की कार्यवाही, सासंद से शिकायत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,24 फरवरी 2021 मोहनलालगंज पुलिस की खराब कार्यशैली की वजह से पीड़ितों को न्याय नही मिल पा रहा है,डेढ माह पहले डेबरिया गांव में चना चबेना भूनकर अपनी रोजी रोटी चलाने वाले गरीब के फूस के बगंले में कुछ लोगो ने आग लगाकर जला दिया था,पीड़ित का आरोप है डेढ माह पहले पुलिस से लिखित शिकायत की तो आरोपियों के विरूद्व कार्यवाही की बजाय चलता कर दिया,जिससे नाराज पीड़ित ने मगंलवार को क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी,जिसके बाद सांसद ने एसीपी मोहनलालगंज को गरीबा का बगंला जलाने वालो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिये है,हालाकिं सासंद के निर्देश के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया है। मोहनलालगंज के डेबरिया निवासी हनोमन ने मगंलवार को सांसद कौशल किशोर से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसने गांव में फूस का बगंला रखकर उसके नीचे चना चबेना भूनकर उससे मिलने वाले पैसो से अपना परिवार चलता था, 12 जनवरी को गांव के ही उससे रंजिश रखने वाले प्रेम यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बगंले में आग लगाकर जला दिया, जिसकी लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस से करने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही हुयी है,सासंद कौशल किशोर ने पीड़ित की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये एसीपी मोहनलालगंज को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने के लिये पत्र लिखा है, हालाकि सांसद कौशल किशोर के पत्र लिखने के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व मुकदमा नही दर्ज किया है।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली