उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,24 फरवरी 2021 पॉच दिन पूर्व अपने घर से ई रिक्शा लेकर निकले 38 वर्षीय ई रिक्शा चालक को ठाकुरगंज पुलिस जीवित तो तलाश नही कर पाई लेकिन ई रिक्शा चालक के शव की पहचान उसके गायब होने के पॉचवे दिन परिजनो को पोस्ट मार्टम हाउस ले जाकर जरूर करवा दी। मृतक ई रिक्शा चालक के परिजनो को ठाकुरगंज पुलिस से पता चला की उसका शव 21 तारीख को काकोरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मछली मंडी के गेट नम्बर दो के पास मिला था। एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के ई रिक्शा की तलाश जारी है उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। जानकारी के अनुसार ई रिक्शा चालक 38 वर्षीय मोहम्मद फैजान अपन पत्नी शबीना 3 बेटियों इनाया,नूरी और आयत के साथ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज मे रहते थे। फैजान इसी महीने की 19 तारीख को अपना ई रिक्शा लेकर घर से निकले थे लेकिन वापस नही आए। फैजान जब देर रात तक घर वापस नही आए तो परिजन ठाकुरगंज थाने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पहुॅचे। दूसरे दिन 20 तारीख को ठाकुरगंज पुलिस ने फैजान की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन ठाकुरगंज पुलिस फैजान को जिन्दा तलाश नही कर पाई। बुद्धवार को ठाकुरगंज पुलिस के द्वारा फैजान के परिजनो को पोसटमार्टम हाउस पर शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया तो परिजनो ने वहा शव की शिनाख्त फैजान के रूप मे कर ली। पुलिस ने परिजनो को बताया कि फैजान का शव 21 तारीख को काकोरी के मछली मंडी के गेट दो के पास मिली था। पॉच दिन पहले घर से ई रिक्शा के साथ निकले फैजान का ई रिक्शा भी नही मिला। फैजान के परिजनो ने बताया कि कुछ माह पूर्व इसी मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति से फैजान का झगड़ा हुआ था जिसका मुकदमा भी दर्ज हुआ था परिजनो के अनुसार फैजान से झगड़ा करने वाला दबंग व्यक्ति फैजान को जान से मारने की धमकी भी देता था। एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट ठाकुरगंज थाने मे दर्ज हुई थी लेकिन लाश काकोरी थाना क्षेत्र मे मिली है उन्होने बताया कि फैजान के ई रिक्शा की तलाश की जा रही है फैजान की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। इन्स्पेक्टर काकोरी का कहना है कि 21 तारीख को दुबग्गा मछली मंडी के पास फैजान की लाश के पास कोई ई रिक्शा नही मिला था। फैजान घर से ई रिक्शा के साथ निकला था लेकिन उसकी लाश के पास ई रिक्शा का न मिलना ये संकेत भी दे रहा है कि ममुकिन है कि उसकी हत्या ई रिक्शा लूटने के इरादे से की गई हो हालाकि एडीशनल इन्स्पेक्टर ठाकुरगंज का कहना है कि फैजान शराब पीने का आदि था उन्होने हत्या की घटना को खारिज करते हुए कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। फैजान के गायब होने के पॉचवे दिन जब परिजनो को पता चला की फैजान का शव पोस्टमार्टम हाउ मे है तो पूरे मोहल्ले मे कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जॉच कर रही है ।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.