उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,25 फरवरी 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरत अली के जन्म दिवस पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत अली ने आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का जो सन्देश दिया, वह सभी के लिए प्रेरणास्पद है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी हजरत अली की शिक्षाएं पूरी तरह प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने हजरत अली के जन्म दिवस पर आयोजित किये जाने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.