उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,25 फरवरी 2021 उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव के लिए नामित चुनाव अधिकारी शिवाकांत दिवेदी (विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और अवकाफ विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) ने सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिस के अंतर्गत मतदाता सूची आज 25 फरवरी, 2021 को प्रकाशित कर दी गयी है। जिसे उत्तर प्रदेश सुन्नी केंद्र वक्फ बोर्ड के कार्यालय स्थित 3 ए मॉल एवेन्यू में चस्पा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची पर आपत्तियां 26 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक दर्ज की जा सकती हैं। 2 मार्च 2021 तक प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए अंतिम मतदाता सूची 3 मार्च, 2021 को प्रकाशित की जाएगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च है और नामांकन वापस लेने की तारीख 5 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवारों की सूची 6 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव की नौबत आने पर मतदान 7 मार्च, 2021 को होगा। परिणाम उसी दिन शाम को घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सैय्यद मोहम्मद शोएब ने दी है।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.