ओलंपिक संघ के महासचिव हुए सम्मानित,एकेडमी का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) गोरखपुर स्थित आत्मदीप विद्यालय का पांचवा स्थापना दिवस और हैंडबॉल एकेडमी का शुभारंभ भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे और ओलंपिक संघ के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।ओलंपिक संघ के महासचिव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खिलाड़ियों के लिए खेलों में अब भविष्य भी सुरक्षित है।उन्होंने कहा कि अब सरकार को भी खेलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।एकेडमी के द्वारा ओलंपिक संघ के महासचिव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।यह कानपुर के लिए गौरव की बात है।बताते चलें रजत दीक्षित कानपुर ओलंपिक संघ के महासचिव के दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। जिसके सापेक्ष कानपुर में खेल व खिलाड़ियों के प्रति समर्पित रहते हुए अक्सर खेल से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कराते रहते हैं।वही हैंडबॉल इंडिया टीम और रेलवे टीम के खिलाड़ियों को आनंदेश्वर पांडे ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर संजय राय,डॉ.प्रवीण,अंगद एके शुक्ला,सचिन चौधरी,अरविंद आदि उपस्थित रहे।

आकाश चौधरी संवाददाता कानपुर