उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,26 फरवरी 2021 होली के त्योहार में यात्रियों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए रेलवे अभी से तैयारियों में जुट गया। यात्रियों को भीड़ से और वेटिंग टिकटों से राहत दिलाने के लिए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने और कई ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी होगी। ताकि होली के दौरान दिल्ली और मुम्बई से आने और वापस जाने वाले यात्रियों को सफर में राहत मिल सके। रेलवे ने ट्रेन नंबर 02571ध्02572 गोरखपुर-आनंद विहार के फेरों में बढ़ोत्तरी की है। ये ट्रेन अभी तक 28 फरवरी तक चलनी थी। जिसे अब तीन मार्च से गोरखपुर से और चार मार्च से आनंद विहार से वर्तमान की समय सारणी से दोबारा चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04185ध्04186 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर भी 01 मार्च से 30 अप्रैल तक रोजाना ग्वालियर से दोपहर 12 बजे चलकर लखनऊ रात 8.35 बजे, दोपहर 12.50 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04186 बरौनी से 2 मार्च से 1 मई तक रोजाना साम 6.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.45 बजे लखनऊ व रात 8.35 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.