उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन ग्राम निवासी प्रदीप त्रिपाठी ने ग्रामसभा लवायन का चौतरफा विकास के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं। इनका सामाजिक कार्यों से बहुत लगाव है। वर्तमान ग्राम प्रधान के द्वारा ग्राम सभा के विकास का कार्य न कराए जाने पर इन्होंने प्रधान पद के भावी उम्मीदवार है। कुशल व्यवहार व कर्मठ कर्तव्यनिष्ठ जुझारू प्रत्याशी होने के साथ-साथ लोगों की लोकप्रियता व ग्रामीणों का रुझान इनकी तरफ है। प्रदीप त्रिपाठी जी बचपन से ही कानून के बीच में रहकर बड़े हुए हैं। सिविल कोर्ट जौनपुर के तेजतर्रार अधिवक्ता विशाल त्रिपाठी बड़े भाई हैं। इनका कहना है कि प्रधान का बागडोर संभालने पर ग्राम सभा लवायन का चौतरफा विकास सर्वप्रथम रहेगा। चुनावी माहौल के चलते सभी प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।
रिपोर्टर एडिटर अभिषेक शुक्ला उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.