बाम्बे में गये बैगनार चालक का मौके पर ही मौत शव पहुंचा घर परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कोरांवःप्रयागराज कोरांव तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा के श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ सजय पुत्र श्री स्व,दुख नारायण सिंह उम्र 36 वर्ष है।व पत्नी रीता देवी उम्र 32 वर्ष है।बड़ा लड़का अमन सिंह उम्र14 वर्ष है।छोटा लड़का हिमांशु उम्र 12 वर्ष है।जो दिमाग से विकलांग है।लड़की कु0 खुशबु उम्र10 वर्ष है।स्थित बहुत दैनिय है। जिससे बच्चो की स्थिति नाजुक हैं और अपने परिवार को पालन पोषण व देख रेख एवं बच्चो की पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान दें रहे थे।पत्नी सहित बच्चों को अनाथ करके चल बसे।बेसहारा हो गये।और परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया लेकिन पत्नी रीता देवी ने बार-बार बेहोशी हालत गंभीर होती जा रही थी। गांव के लोगो के समझाने पर भी पती के वियोग में तड़पती रही है और यही हालात लड़की कु0 खुशबु सिंह ने अपने पिता के वियोग में बेहोश होती नजर आई।और भारी संख्या में शोकाकुल परिवार में पहुंचे जन मानस और परिवार में शोक का छाया मातम।वहीं परिवार में रहने वाले आई,एस अधिकारी श्री केदारनाथ सिंह ने पहुंचकर ढांढस बंधाते हुए।मृतक के माता जी को गल्ले लगाकर फफक-फफक कर रो पडे। जिससे मृतक परिवार की स्थित बहुत दैनिय है।मृतक पिता ने गाड़ी चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। लेकिन ईश्वर को मंजूर नहीं हुआ।और पत्नी सहित बच्चो का भविष्य खतरे में पड़ गया।पत्नी के उपर तीन बच्चो की जिम्मेदारी देकर पती चल बसे।

संवाददाता प्रेमशंकर द्विवेदी प्रयागराज