उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर स्थित कमालपुर गांव में लगभग 38 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। बताते हैं कि स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर स्थित कमालपुर गांव में निवासी अजय गुप्ता उर्फ गुड्डू पुत्र माल जीत सोमवार को अपने मकान के तीसरे तल पर लगे तीन शेड के एंगल में गमछे का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब मृतक गुड्डू की भतीजी परी किसी काम से छत पर गई तो देखा कि गुड्डू फांसी पर लटक रहा था वह तेजी से चिल्लाते हुए नीचे आई और परिजनों को बताया। परिजनों ने पहुंचकर देखा तो गुड्डू की मौत हो चुकी थी मृतक गुड्डू की पत्नी नीलम व 5 वर्ष की एक बेटी चाहत है। गुड्डू के फांसी लगाने की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भैया एसपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत गुड्डू के शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.