उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चोरारी नहर से पास से भोर में गस्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ी एक पिकप पर लदी 7 गोवंश पकड़कर थाने ले आयी। हालांकि पशु तस्कर व चालक मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने पिकअप के आधार पर पशु तस्करों को खोज जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं कोतवाल मुन्ना राम धुसिया ने बताया कि एसआई शिवपूजन अपने हमराहियों के साथ भोर में गश्त के कर रहे थे। इसी दौरान नहर पर पिकअप दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी देख पशु तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पशु सहित गाड़ी थाने लाकर पशु तस्करों की खोज के लिए मड़ियाहूं कोतवाल मुन्ना राम धूसिया और एसआई शिवपूजन यादव जांच में लगे हैं।
नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.