मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,06 मार्च 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बता दें अलीगढ़ में शनिवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। कस्बा लोधा करसुआ के पास दो बसों में भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। जिसमें तीन युवक हैं, जिनकी पहचान हो सकी है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली