उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,06 मार्च 2021 टेक्निकल असिस्टेन्ट्स एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संवर्ग की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए तय किया है कि शीघ्र ही प्रान्तीय स्तर की बैठक कर आन्दोलन का निर्णय लिया जाएगा। संघ भवन में टेक्निकल असिस्टेन्ट्स एसोसिएशन का 79वॉ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेखाकार, मानचित्रकार एवं अवर अभियन्ता (प्रा0) की लम्बित अन्य समस्याओ तथा सम्वर्ग मे व्याप्त वेतन विसंगतियों पर विचार-विमर्श कर निस्तारण कराये जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष रामसुरेश सिंह और संचालन महामंत्री विनोद कुमार ने किया। चेयरमैन संघर्ष समिति शत्रुघन प्रसाद नायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेखाकार, मानचित्रकार एवं अवर अभियन्ता प्राविधिक के पदों पर शीघ्र भर्ती कराये जाने की मांग रखी। स्थापना दिवस में पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.