राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबडौद कस्बे के श्री प्रेमसिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी हरिओम शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में सोमवार को महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय महिला दिवस गया, जिसमे मुख्यातिथि व्याख्यता भूमिका पारीक तथा विशिष्ट अतिथि मिनाक्षी शर्मा, प्रियंका नामा तथा मिथलेश मालव रही।
मुख्यातिथि भूमिका पारीक ने बताया कि महिला दिवस मात्र एक दिन को औपचारिकता न बनकर रहे सही मायने में जब ही सार्थक होगा जब समाज मे महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान व उनके विचारों को समान महत्व दिया जाता तथा उन्हें नारी जीवन मे जन्म लेने पर अभिमान होगा न कि पछतावा।
छात्रा अफसाना खानम व रुखसार ने बताया कि महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार जब ही खत्म होंगे जब वह शारीरिक रूप से स्वयं भी मज़बूत होगी।
प्राचार्य दारासिंह मीणा ने नारी शक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि कोई भी समाज नारी जीवन के बिना पूर्ण नही होता।इस अवसर पर महा विद्यालय स्टॉफ राजेश गुप्ता, धनराज मीणा, तथा राकेश मालव, उपस्थित रहे।
रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया वारा छिपाबड़ोद
You must be logged in to post a comment.