भारत विकास परिषद छिपाबड़ोद को मिला प्रांतीय उत्कृष्ट सम्मान

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद भारत विकास परिषद छिपाबड़ोद को मिला प्रांतीय उत्कृष्ट सम्मान भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिण-पूर्व हाडोती प्रांत के उत्कृष्टता सम्मान समारोह एवं प्रांतीय चुनाव मे भारत विकास परिषद छीपाबडौद को रक्तदान, नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर , कोरोना काल मे शाखा द्वारा किये गए सेवा कार्यों मुक्तिधाम विकास कार्य , यथा संस्कार के अन्य प्रकल्पों के लिए प्रान्त द्वारा छीपाबडौद शाखा को सम्मानित किया गया।शाखा के सदस्य श्री राकेश दक्षिणी का प्रांतीय कोषाध्यक्ष दायित्व के लिए चयन किया गया।शाखा के सदस्य श्री सुरेश अदलक्खा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रान्त की सर्वप्रथम ऑडिट कराने के लिए सम्मानित किया गया। शाखा के सदस्य श्री राकेश दक्षिणी तथा श्री धर्मेंद्र काकानी को प्रांतीय भारत को जानो में उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया।छीपाबडौद शाखा से सुरेश अदलक्खा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गौतम, सचिव गोविंद गोठानिया, राकेश दक्षिणी, धर्मेंद्र काकानी आदि सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए। गोविन्द गोठानिया सचिव

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद