उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।भरतकूप थाना प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय व लक्ष्मी सचान की उपस्थिति में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन महिला कल्याण विभाग चित्रकूट उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ थाना भरतकूप में किया गया।
भरतकूप थाना प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन मिशन शक्ति अभियान चलाकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा लागू की गई है उन योजनाओं का आप लोग लाभ लें इसी उद्देश्य को लेकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य करने वाली महिलाओं को आज प्रदेश स्तर पर भी सम्मानित किया गया है। थाना भरतकूप में भी जिन माताओं, बहनों तथा छात्राओं को अपनी किसी प्रकार की समस्या हो वो अपनी बात को कह सकती है ।आप लोगों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को भी सुना है कि उन्होंने नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए क्या-क्या कार्य चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी अबला नहीं है यह नारा नहीं हम सबको बच्चियों के सुनहरे भविष्य के लिए कार्य करना होगा। इस अवसर पर वरि0 उ0 नि0 धनन्जय राय, गणेश गुप्ता,दिनेश चन्द्र तिवारी,वसीम मुंसी हमराही अमित वर्मा,सन्तोष व महिलाएं, छात्राए आदि लोग मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.