उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। 08 मार्चको अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय द्वारा दूर ग्रामीण सर्किल मऊ में महिला सुरक्षा एवं महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी का शुभारम्भ किया गया है। इस चौकी की स्थापना मऊ थाने के परिसर में की गयी है। महिला रिर्पोटिंग पुलिस चौकी का प्रभारी उ0नि0 रीता मौर्या तथा इनके साथ 02 महिला आरक्षी तथा 04 पुलिस मु0आ0/आरक्षी नियुक्त किये गये है। चौकी बनाने का उददेश्य ग्रामीण क्षेत्र से महिला थाना पहुंचने में महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। यह चौकी महिला थाना जैसा कार्य करेगी तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम में अग्रसर रहेगी। चौकी का शुभारम्भ फीता काटकर अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक मऊ गुलाब त्रिपाठी, निरीक्षक अपराध ब्रजेश कुमार यादव के साथ साथ मऊ थाना क्षेत्र की गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.