इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय के प्रदेश मीडिया प्रभारी संगठन से निलंबित किए गए

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय के प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुमार मिश्रा ने यहां बताया कि कुछ दिन पूर्व संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए पत्रकार रामेश्वर सिंह भदौरिया को नियम से विपरीत कार्य करने के कारण प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली ने संगठन से निलंबित कर दिया है इसी के साथ ही संगठन से जुड़े निज़ी चैनल के बहराइच ब्यूरो चीफ के पद से भी हटा दिया गया है प्रदेश प्रवक्ता श्री मिश्रा ने बताया कि उक्त पत्रकार के साथ हुए उत्पीड़न के सम्बंध में ईरा ने जोर शोर से विरोध किया था और इस सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव के साथ ही शासन के उच्च स्तर पर लड़ाई शुरू की थी और प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली खुद बराबर अधिकरियों के संपर्क में थे मगर पीड़ित पत्रकार को ऐसा महसूस होने लगा कि यह संगठन की निजी लड़ाई है और वह खुद आराम से बैठ गए जब प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें फोन किया कि आपके प्रकरण के संबंध में लखनऊ चलना है उच्च अधिकारियों से मिलने तो बहाना करने लगे अपने कार्य मे संगठन का इस्तेमाल करके फिर बैठ गए हैं इस कारण प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली ने उन्हें संगठन के पद के साथ चैनल के पद से भी निलंबित कर दिया है अब इनका ईरा से कोई भी वास्ता नही है साथ ही लखनऊ निवासी पत्रकार शालिनी पांडेय को ईरा महिला विंग लखनऊ का ज़िलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

रिपोर्टर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट