कांग्रेसी नेताओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,11 मार्च 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा एक महिला विधायक से टैक्टर खिंचवाने जैसा निंदनीय कार्य किया गया। जिसके विरोध में और सम्मान की रक्षा के लिए आज माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के घेराव के लिए् लखनऊ महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला जी व सुनीता बंसल सदस्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता वीवीआइपी गेस्ट हाउस पर एकत्रित हुई और कांग्रेसी नेताओं के विरोध में नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च किया। सभी महिलाओं के हाथों में ‘नारी के सम्मान में नारी है मैदान में- कांग्रेस मुर्दाबाद’ स्लोगन की तख्तियां थी। भाजपा महिलाओं द्वारा धरना प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त होने पर एसीपी चिरंजीवी सिन्हा ने मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर महिलाओं को कांग्रेस कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाते हुए रोका। जिस पर महिलाओं की तीखी झड़प हुई व महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला ने कहा कि जहां भाजापा में महिलाओं के सम्मान और समानता की बात करते हैं वहीं कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के अपमान पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी ये कितने अपमान की बात है जिस पार्टी की मुखिया महिला है जिस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव महिला है उस पार्टी में अन्य महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार हो रहा है? महिला पर हुऐ दुर्व्यवहार पर आज नारी के सम्मान में नारी है मैदान में व कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने के लिए हम कृत-संकल्पित है। एसीपी सिन्हा द्वारा काफी समझाने पर व धारा 144 का हवाला देते हुए प्रशासन का सहयोग प्रदान किए जाने के आग्रह पर धरने को खत्म किया गया। बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं में सुनीता सिंह, कल्पना तिवारी, कंचन मौर्या, शिवा पांडे, दीप्ति मूलचंदानी, सीता नेगी, नीलम तिवारी, हेमलता गुप्ता, नीलम सिंह, कुमकुम निगम, डॉ रीना उपाध्याय, चारुल रमानी, रीना चौरसिया, पूनम कनौजिया, पूजा गुप्ता, हिमांगिनी सिंह व नीलम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रही।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली