महाशिवरात्रि के पर्व पर पौधा रोपित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) शाहजहाँपुर,11 मार्च 2021 उपहार उपवन योजना के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी महोदय इंद्र विक्रम सिंह एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नलिनी सिंह एवं उनकी सदस्यों द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष द्वारा नगर निगम की इस पहल को एक अच्छा कदम बताया गया एवं नगर निगम द्वारा चलायी जा रही इस योजना को नगर के लिये लाभदायक बताया।इसके साथ ही जिलाधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों एवं नगरवासियों से अपील की गई कि इस योजना का लाभ उठाये व अपने जन्मदिन,शादी की सालगिरह एवं अपनों की याद में एक पौधा अवश्य लगाये जिससे नगर को एक अच्छा वातावरण मिल सके। पौधारोपण के समय नगर आयुक्त महोदय सन्तोष कुमार शर्मा कन्टेमेंन्ट बोर्ड के सी0इ0ओ0 ,अपर जिलाधिकारी रामसेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी गिरिजेश कुमार ,सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उप नगर आयुक्त आशुतोष कुमार दुबे ,एसडीएम वेद सिंह चौहान,एसडीएम सदर दशरथ कुमार,एसडीएम रमेश बाबू,सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली