डीएम व एसपी की उपस्थिति में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की बैठक

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि गांव में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर शस्त्र लाइसेंस शत-प्रतिशत जमा कराएं ताकि चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके जो लोग शस्त्र लेकर बाहर कार्य कर रहे हैं उसकी रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजा जाए ताकि स्वीकृत कर कार्यवाही की जा सके क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग अवश्य की जाए आप लोग परिश्रम करें क्योंकि गांव में छोटी सी घटना बड़ा रूप ले सकती है अपने अपने क्षेत्र का माइक्रो प्लान बनाकर भ्रमण कर कानून व्यवस्था बनाए रखें।उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण करके गांव में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनें तथा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित करके कार्यवाही करें। कच्ची शराब अवैध शराब पर भी अपने-अपने क्षेत्र में कार्यवाही करें बॉर्डर के थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है जो अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों से कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में पूर्व बैठकों में भी आप लोगों को दिशा निर्देश दिए गए हैं उसी के अनुसार शस्त्र लाइसेंस जमा कराएं जिस व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है उनके शस्त्र अवश्य जमा कराएं थानाध्यक्षों से कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए रजिस्टर बना ले और उसी के अनुसार निरोधात्मक कार्यवाही करें स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है जिसमें उप जिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष शामिल है जिन लोगों के शस्त्र नहीं जमा कराए जाने हैं तो यह कमेटी रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रस्तुत करेगी उसी के अनुसार जिला स्तर पर स्वीकृति की जाएगी। उन्होंने कहा कि अबैध शराब से कहीं पर घटना नहीं होनी चाहिए नहीं तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करें। दंगा नियंत्रण उपकरण लगाकर गांव में गस्त भी कराई जाए उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी गांव का भ्रमण करके संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सूची बनाएं तथा जो अव्यवस्था हो उसी के अनुसार बूथों को व्यवस्थित कराया जाए जो दुकानों में शस्त्र जमा कराए गए हैं उसका भी निरीक्षण कर लिया जाए जिन गांव में दो पक्षों में विवाद है तो दोनों पक्षों के शस्त्र अवश्य जमा कराए जाएं ताकि कोई विवाद न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, उप जिलाधिकारी करबी राम प्रकाश, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर राहुल कश्यप, मानिकपुर संगम लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, राजापुर राम प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी तथा थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट