जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्व विद्यालय में मेगा विधिक सछरता शिविर का किया जाएगा आयोजन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में और मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से बुंदेलखंड की जनता के लिए विधिक सशक्तिकरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके तहत आगामी 21 मार्च को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला न्यायालय में शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों की बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश रवींद्र नाथ दुबे ने आगामी 21 मार्च को होने जा रहे मेगा विधिक साक्षरता शिविर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार समितियों के अध्यक्ष बनाए गए सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागवार संबंधित अधिकारियों के साथ अविलंब बैठक कर मेगा विधिक साक्षरता शिविर की रूपरेखा निर्धारित करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सिविल जज अरुण कुमार यादव ने बताया की मेगा विधिक साक्षरता शिविर की सफलता के लिए न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की 10 समितियां बनाई गई हैं । जिसमें 43 विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार आम जनमानस के बीच किया जाएगा । ताकि लाभार्थियों को पात्रता के अनुरूप योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। इस मौके पर सभी न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट