उपजिलाधिकारी द्वारा मतदाता सूची के सत्यापन का नतीजा रहा बेअसर जानबूझकर बैठक में बी एल ओ रहा अनुपस्थिति

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मछलीशहर, जौनपुर।विकास खण्ड क्षेत्र ग्राम पंचायत कोरमलपुर के बी एल ओ व सुपवाईजर द्वारा निवर्तमान ग्राम प्रधान के दवाब में आकर इस बार के मतदाता सूची पुनरीक्षण में भारी अनियमितता बरतते हुए दबाव में आकर सूची भेज दी। ग्रामीणो ने उपजिलाधिकारी के सामने ग्राम प्रधान और बी एल ओ के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों नाम कटने के लिए दिया गया है जो वर्तमान समय मे ग्राम पंचायत में रह रहे है तथा जीवित को मृतक दिखा दिखाया गया है, कुछ ऐसे लोग जो इस ग्राम पंचायत के निवासी भी नही है और इस बार उनका नाम सूची में शामिल कर दिया गया है। जिसमे कुल 283 लोगों की सूची कटने के लिए भेजी गई है जो पूरी तरह से सत्यता के साथ पुनरीक्षण नही किया।

जब बी एल ओ व सुपवाईजर से इस बारे में बात की गई तो उन लोगों ने कहा कि ऐसा करने के लिए हम लोगों के ऊपर दबाब डाला गया था।
इस बात की शिकायत जब जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी से की गई तो उपजिलाधिकारी अंजनि कुमार सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय मीरपुर ख़ास पर ग्राम पंचायत कोरमलपुर के मतदाताओं से सूची का मिलान किया जिसमें भारी गडबड़ी निकल कर सामने आई जिस पर उन्होंने ग्रामीणों को आवश्यक सुझाव के साथ निर्देश दिया कि जिस किसी मतदाता को बी एल ओ द्वारा तैयार सूची पर आपत्ति है वह तत्काल प्रारूप 4 के साथ अपनी आपत्ति शिकायत के साथ दर्ज कराए।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची में नही होना चाहिए जिनका गांव से संपर्क टूट गया हो अन्यत्र प्रवास कर रहे हो, तथा विवाहित स्त्रियां नाबालिग और अन्य गावसभा का कोई भी व्यक्ति सूची में शामिल नही होगा ।

नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला