उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में अहियापुर स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आगमन 14 मार्च को आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी हैं। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिया। प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने व्यापारियों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष राधेरमण ने बताया कि सभी नगर व जिला के पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर जिला संरक्षक राजदेव यादव, नगर संरक्षक नरेंद्र कुमार जायसवाल, युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी मुन्ना, नगर महामंत्री लाल अग्रहरि, सतीश सेठी, अनिल कुमार वर्मा, लोकेश साहू, संजय केडिया, दिनेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार मौर्य, नीरज शाह, अनिल मद्धेशिया, शरद साहू, विनोद कुमार साहू, अमर जौहरी, योगेश साहू, हरेराम केसरवानी, त्रिलोकी गुप्ता, रत्नेश कुमार सिंह, संतोष सेठ आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री आनंद कुमार साहू ने किया। आभार जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने व्यक्त किया।
नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.