*कश्मीरिया चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट और तेज आवाज वाले बुलेट पर रही पुलिस की नजर*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर।

टांडा,अंबेडकरनगर। यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा को लेकर कश्मीरिया चौराहे पर पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के साथ-साथ तेज आवाज करने वाले बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी पुलिस की विशेष नजर रही।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों के हेलमेट, आवश्यक दस्तावेज और अन्य यातायात नियमों की जांच की। वहीं बुलेट मोटरसाइकिलों में तेज आवाज करने वाले साइलेंसर की भी जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर का प्रयोग करने तथा सड़क पर अनावश्यक तेज आवाज से बचने की हिदायत दी।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। यातायात नियमों की अनदेखी न केवल चालक के लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकती है।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की मौजूदगी से चौराहे पर वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अभियान में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार पाल, उपनिरीक्षक दिगंबर दीक्षित तथा कांस्टेबल मुकेश यादव, शैलेंद्र यादव और योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।

पत्रकार-अरविन्द कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टांडा,अंबेडकरनगर

Leave a Reply