वसीम रिजवी की विवादित याचिका से मुसलमानो मे जबरदस्त रोष शिया सुन्नी मौलानाओ ने जाहिर की तीखी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,12 मार्च 2021 शिया वक्फ बोर्ड़ के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा सुप्रीम कोर्ट मे दी गई पवित्र कुरान की 26 आयतो को पवित्र कुराने से हटाए जाने वाली याचिका के बाद देश दुनिया मे रहने वाले करोड़ो मुसलमानो मे जबरदस्त रोष भर दिया है। इस्लाम मुसलमान और मदरसो के खिलाफ हमेशा आपत्तिजनक बयान देने वाले वसीम रिजवी की इस हरकत से सिर्फ सुन्नी समुदाय ही नही बल्कि शिया समुदाय मे भी जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला है। वसीम रिजवी के द्वारा सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल की गई याचिका के बाद शिया सुन्नी दोनो ही फिरको के धर्म गुरूओ ने सख्त रूख का इजहार करते हुए वसीम रिजवी के खिलाफ न सिर्फ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है बल्कि वसीम रिजवी को देश की एकता और अखण्डता के लिए बड़ा खतरा बताते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग भी की है। पूरी दुनिया को इन्सानियत का पैगाम देने वाले पवित्र कुरान की शान मे गुस्ताखी करते हुए वसीम रिजवी ने कहा है कि कुरान मजीद मे मौजूद 26 आयते जो आतंकवाद को बढ़ावा देती है उन्हे कुरान मजीद से रिमूव किया जाए। वसीम रिजवी ने कुरान की इन 26 आयतो को कुरान मे मौजूद वायरस की संज्ञा देते हुए कहा है कि तीन खलीफाओ के द्वारा ताकत के दम पर कुरान मे संशोधन किया गया है। पवित्र कुरान की आयतो को कुरान मजीद से रिमूव करने के लिए न्यायालय में याचिका दायर करने वाले वसीम रिजवी को शायद ये नही पता कि दुनिया का सबसे बड़ा अपराध करते हुए नवासे रसूल हजरत इमाम हुसैन अ0स0 और उनके 72 साथियो को कर्बला के मैदान में शहीद करने वाले यजीद ने भी अल्लाह की तरफ से मोहम्मद साहब पर नाजिल किए गए कुरान के एक जेर जबर या एक नुक्ते पर भी आपत्ति दर्ज नही कराई गई थी। वसीम रिजवी द्वारा हजरत इमाम हुसैन अ0स0 के कातिल यजीद से भी आगे बढ़ते हुए पवित्र कुरान से 26 आयतो को हटाए जाने के लिए याचिका दायर कर दी। वसीम रिजवी के द्वारा पुरी दुनिया के मुसलमानो मे रोष भरने वाली ये पहली हरकत नही है इससे पहले भी वसीम रिजवी के द्वारा न सिर्फ मजहबे इस्लाम के सम्बन्ध मे अभद्र टिप्पाढ़िया की गई बल्कि कशमीर और राम जन्म भूमि को लेकर फिल्मे बना कर मजहबे इस्लाम पर फिल्म के द्वारा बेबुनियाद गम्भीर आरोप लगाए गए यही नही वसीम रिजवी ने मोहम्मद साहब की पत्नी हजरत आएश के किरदार पर उंगली उठाते हुए आएशा फिल्म का भी निर्माण कराया किया था। केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए नागरिकता संशोधन कानून के बाद जब पूरे देश मे विरोध प्रर्दशनो का दौर शुरू हुआ था तब भी वसीम रिजवी ने लखनऊ के घण्टा घर पर विरोध प्रर्दशन कर रही सैकड़ो महिलाओ का चरित्र हनन करते हुए उन्हे बद किरदार तक कह डाला था। पवित्र कुरान से 26 आयतो को रिमूव करने के लिए सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ वक्फ बोर्ड मे हुए घपलो की जॉच के लिए सीबीआई जॉच भी हो रही है। नवाबो के शहर लखनऊ मे रहने वाले विवादित बयानो के लिए पहचाने जाने वाले वसीम रिजवी के द्वारा पवित्र कुरान की 26 आयतो को कुरान का वायरस बता कर वसीम रिजवी ने भले ही अपने आपको हाई लाईट करने का प्रयास किया हो या भारत के पॉच राज्यो मे हो रहे चुनाव को प्रभावित करने के लिए ये कदम उठाया हो लेकिन वसीम रिजवी के इस कदम ने देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया के करोड़ो मुसलमानो के मजहबी जज्बातो को झकझोर कर रख दिया है। वसीम रिजवी के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर वसीम के खिलाफ मोर्चा खुल गया है। कुछ लोगो का कहना है कि वसीम के द्वारा की गई ये हरकत उसके अपने दिमाग की उपज नही हो सकती है बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानो के मजहबी जज्बातो को आहत करने वाले वसीम के इस कदम के पीछे देश मे अराजकता फैलाने वाली ताकतो का हाथ भी हो सकता है।
बाक्स
मजहबी जज्बात भड़काने वाले पर सरकार करे सख्त कार्यवाही : मौलाना खलिद रशीद
वसीम रिजवी के द्वारा कुरान से 26 आयतो को हटाए जाने वाली विवादित याचिका के विरोध मे बोलते हुए ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा है कि कुरान अल्लाह की सबसे मुकददस किताब है कुरान किसी इन्सान का कलाम नही है जिसको अल्लाह ने मोहम्मद साहब पर नाजिल किया है और अल्लाह अपनी किताब कुरान की खुद हिफाजत करने वाला है। मौलाना ने कहा कि अल्लाह ने कुरान मे खुद ये बात कही है कि कुरान को अल्लाह ने खुद ही उतारा है उन्होने कहा कि 26 आयतो को तो छोड़ दीजिए दुनिया की कोई भी ताकत कुरान मजीद से एक हर्फ जबर जेघ्र की भी तब्दीली नही कर सकती है उन्होने कहा कि जिसने भी कोर्ट मे कुरान मजीद के खिलाफ याचिका दाखिल की है उसने पूरी दुनिया के मुसलमानो के मजहबी जज्बात को भड़काया है इस हरकत से हमारे मुल्क की बदनामी पूरी दुनिया मे हो रही है। मौलाना ने सरकार से अपील की है कि लोगो के मजहबी जज्बात को भडकाने वाले के खिलाफ सख्त कार्याही की जाए उन्होने सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद की है कि सुप्रीम कोर्ट ऐसी बेतुकी याचिका को खारिज कर देगा।
बाक्स
यजीद का वंशज है वसीम रिजवीरू मौलाना कल्बे जवाद नकवी
शिया धर्म गरू मौलाना सै0 कल्बे जवाद नकवी, ने इस्लाम दुशमन वसीम रिजवी के बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमे ंपवित्र कुरान से 26 आयतों को हटाने की बात कही गई है। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि वसीम रिजवी का इस्लाम एवं शिया समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि यह चरमपंथी और मुस्लिम विरोधी संगठनों का एजेंट है। उसके इस बयान के खिलाफ सभी शिया एवं सुन्नी ओलमा और राजनीतिक व सामाजिक नेताओं को इसके विरोध में एकजुट होना चाहिए और सरकार से इसकी गिरफ्तारी की मांग की जानी चाहिए। मौलाना ने अपने बयान में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वसीम रिजवी अपने बयानों से साबित कर रहा है कि वह यजीद का वंशज है। ऐसे लोग शियों कों बुरा भला कहने का मौका देते है, पर याद रखना चाहिये कि शियों को बुरा भला कहने वाले और बुरा भला कहने का मौका देने वाले दोनों एक ही ताकत के एजेंट हैं। मौलाना ने कहा कि शिया कुरान में किसी भी प्रकार की तबदीली और तहरीफ के कायल नही हैं। मौलाना ने कहा कि वसीम रिजवी ने कट्टर मुस्लिम विरोधी ताकतों को खुश करने के लिए ऐसा किया है ताकि वह उसका समर्थन करें और वह जेल जाने से बच सके। जैसा कि सब जानते है वक्फ बोर्ड की सी0बी0आई0 जांच चल रही है, इस लिये वह ऐसे बयान दे रहा है ताकि उसकी बेईमानी और भ्रष्टाचार पर पर्दा पडा रहे। मौलाना ने कहा कि हम इस संबंध में ईरान और इराक के मराजाए किराम एवं मुजतहिद हजरात को एक पत्र लिखेंगे ताकि उनसे वसीम रिजवी के इस बयान के संबंध में एक आदेश लिया जा सके और इसे इस्लाम और शियत से खघरिज घोषित किया जा सके, ताकि वह किसी मुस्लिम संगठन और बोर्ड का सदस्य न बन सके। मौलाना ने कहा कि वसीम रिजवी न तो मुसलमान है और न ही उसका शिया समुदाय से कोई लेना-देना है, बल्कि वह मुसलमान विरोधी ताकतों का एजेंट हैं और उनका नजिस कुत्ता है जो उनके इशारे पर उनके सामने दुम हिलाता रहता है। मौलाना ने कहा कि इस तरह के बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए क्योंकि इस तरह के बयान धार्मिक भावनायें भडकाने और हाईलाईट होने के लिये दिये जाते है, जिस पर सरकार और प्रशासन को तुरंत कार्यवाही करनी चाहिये, लेकिन मजबूरी यह है कि अगर इसकी निंदा नहीं की जाती है तो लोग सोचते हैं कि शिया इससे खुश हैं जबकि हम बहुत पहले ही कह चुके है कि इसका इस्लाम और शिया समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है। मौलाना ने कहा कि कुरान की जिन 26 आयतों के खिलाफ उसने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है, उसे उन आयतों का सही ज्ञान भी नहीं होगा। उसको जो ड्राफट तैयार करके दिया गया है उसी को उसने अदालत में दाखिल किया है। अपने बयान में मौलाना ने कहा कि अब सभी शिया. सुन्नी ओलमा, राजनीतिक और सामाजिक नेताओं को उसका खुल कर विरोध करना चाहिए क्योंकि अब वह पवित्र कुरान पर हमला कर रहा है। जो लोग कहते थे कि वसीम रिजवी के साथ हमारी व्यक्तिगत दुश्मनी है, अब वे इसके बारे में किया कहेंगें? क्योंकि अब वह अल्लाह की किताब में बदलाव के लिए सीना सिपर है। मौलाना ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वसीम रिजवी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए क्योंकि उसके बयान से देश में अमन और शांति को खघ्तरा है और अराजकता फेल रही है। उसके बयान से किसी भी समय देश में दंगों की आग भड़क सकती है। अगर उसे प्रतिबंधित और गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम समझेंगे कि सरकार फसाद भडकाने में उसके साथ शामिल है। इसलिए, हम सरकार से मांग करते हैं कि उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि देश में अमन एवं शांति बनी रहे।
बाक्स
कुरान से एक हर्फ भी हटाया नही जा सकता हैः मौलाना यासूब अब्बास
आल इन्डिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि कुरान कहता है कि लकुम दिनकुम वलिया दीन यानि तुम्हारा दीन तुम्हारे साथ हमारा दीन हमारे साथ है। मौलाना ने वसीम रिजवी की आलोचना करते हुए कहा कि कुरान से एक हर्फ भी निकाला नही जा सकता है । कुरान मजीद में मौला ए कायनात से लेकर आखिरी इमाम तक किसी ने भी एक भी एक हर्फ हटाने या बढ़ाने की कभी कोई बात नही कही इस्लाम मजहब कभी इजाजत नही देता है कि किसी का कत्ल किया जाए उन्होने कहा कि 26 आयते तो दूर की बात है एक जेर एक जबर भी कोई हटा कर देखे उसे पता चल जाएगा कि कुरान की ताकत क्या है। उन्होने कहा कि कुरान तो अमन का पैगाम देता है रसूल तो रहमतुललिल आलमीन है। कुरान किसी के घर की लिखी हुई कोई किताब नही है जो इसमे रददो बदल किया जाए। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा है कि आल इन्डिया शिया पर्सनल ला बोर्ड वसीम रिजवी के इस कदम का कड़े शब्दो मे विरोध करता है।
बाक्स
किसी पार्टी के लिए धर्म को बेचना गलत हैः मौलाना सैफ अब्बास
आल इन्डिया शिया चॉद कमेटी के अध्यक्ष शिया धर्म गुरू मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने वसीम रिजवी के द्वारा कोर्ट मे दाखिल की गई विवादित याचिका पर कहा है कि पूरी दुनिया के मुसलमानो का कुरान पर पूरा ऐतबार है कुरान मे सिर्फ अच्छाईयां बताई गई है उन्होने कहा कि कुरान आंतकवाद को प्रेरित करता है ये कहना इन्तेहा गलत और निन्दनीय है। कुरान मे दिलो को जोड़ने की बात कही गई है उन्होने कहा कि मदरसो और कुरान को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होने कहा कि किसी पार्टी को ज्वाईन करना गलत बात नही है लेकिन पार्टी धर्म के लिए धर्म को बेच देना गलत बात है । मौलाना ने कहा कि पहले के समय मे हुई जंगो का जिक्र कुरान मे किया गया है जिसे जिहाद बता कर पेश किया जा रहा है कुरान से 26 आयते हटाना तो दूर की बात है जबर जेर भी उपर नीचे नही किया जा सकता है।
बाक्स
वसीम जैसे लोग अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैः मौलाना सुफियान निजामी
शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा कोर्ट मे दाखिल की गई विवादित याचिका पर बोलते हुए दारूल उलूम फरंगी महल के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने कहा है कि वसीम जैसे लोग अपना दिमागी संतुलन खो चुके है उन्होने कहा कि पहले भी बड़े फसादी लोग आए जिन्होने कुरान को खत्म करने की कोशिश की कुरान अल्लाह की आखरी किताब है। मौलन ने कहा कि यजीद जैसे लोग फना हो चुके है कुरान जैसा था वैसा ही रहेगा। उन्होने कहा कि बेकार की बातो मे जनता को पड़ने की कोई जरूरत नही है।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली